इंजीनियरिंग के बाद शुरू की शू पॉलिश – Innovative Business Idea (Hindi Story of Sandeep Gajakas)
” संघर्ष में आदमी अकेला होता है| सफलता में दुनिया उसके साथ होती है|जिस – जिस पर ये जग हँसा है, उसी ने इतिहास रचा है|” ये बात सच कर दिखाई है, मुंबई के ”संदीप गजकस” ने| जिन्होंने अपनी इंजीनियरिंग को छोड़ कर वो काम करने का फैसला लिया, जिसे लोग शायद मजबूरी में भी ना करना चाहे| वो काम है – जूता पोलिशिंग और रिपेयरिंग का| हाँ ये बात बिल्कुल सच है| संदीप ने देश का पहला जूता पोलिशिंग और रिपेयरिंग का बिज़नेस शुरू किया| उन्होंने अपने यूनिक बिज़नेस आईडिया के कारण शानदार सफलता पाई और देखते ही देखते आज उनकी कम्पनी देश के 10 राज्यों में पंहुच चुकी है|इतना ही नहीं संदीप की कंपनी कई मशहूर बड़े ब्रांड Puma, Reebok, Nike और Fila समेत कई बड़ी कम्पनिया जुड़ी हुई है| | विदेश जाने का फैसला बदलकर, शू पॉलिशिंग का बिज़नेस शुरू किया इंजीनियरिंग करने के बाद संदीप जॉब के लिए गल्फ जाने की तैयारी कर रहे थे लेकिन उसी समय अमेरिका में 9/11 का आंतकवादी हमला हुआ जिसके बाद संदीप ने विदेश जाने का इरादा छोड़ दिया और शू लांड्री बिज़नेस शुरू करने का फैसला किया| ...